{"_id":"690cf411351e07502e0e8fb8","slug":"now-you-will-get-a-reward-of-rs-25000-for-saving-the-injured-in-road-accidents-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141413-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क हादसों में घायलों को बचाने पर अब मिलेगा 25000 रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क हादसों में घायलों को बचाने पर अब मिलेगा 25000 रुपये का इनाम
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार की राहवीर योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सड़क हादसों में घायलों को बचाने के लिए अब व्यक्ति को राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। अस्पताल में घायल को पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया है।
एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार व्यक्ति को अब 25000 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। बताया कि कुछ स्थानों पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है, जिससे घायल व्यक्ति दम तोड़ देता है। घायलों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है। यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन-ऑवर एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाता है और घायल की जान बच जाती है तो उस मददगार को 25000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
यह पुरस्कार राशि पहले 5000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25000 रुपये कर दिया गया है। घायल को सीधे अस्पताल पहुंचाने पर अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाएगी और इसकी एक प्रति उस नागरिक को भी सौंपी जाएगी। घायल को पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कार्यालय में आने वाले लोगों को इसके प्रति जागरूक किया और योजना की जानकारी दी।