{"_id":"619e7ad88b3d0a7f0376c248","slug":"now-the-record-of-all-the-examinations-of-the-students-will-be-kept-baraut-news-mrt5660877144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रखे जाएंगे छात्रों की सभी परीक्षाओं के अंकों के रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रखे जाएंगे छात्रों की सभी परीक्षाओं के अंकों के रिकार्ड
विज्ञापन
कोरोना ने बदली शिक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण ने लोगों के जीवन में एक नया बदलाव तो लाया ही है, साथ ही शिक्षा व्यवस्था को भी बदल दिया है। अब यूपी बोर्ड के स्कूलों को छात्रों के साल भर के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। यह व्यवस्था अबकी बार लागू हुई है। यूनिट टेस्ट, अर्द्घवार्षिक परीक्षा के अलावा वार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक भी अपलोड किए जाएंगे।
गत वर्ष कोरोना की वजह से स्कूलों में परीक्षाएं नहीं हो पाईं। कई स्कूलों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नहीं कराई गईं तो कई ने अंतिम परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा कराई तो उसके अंकों का रिकॉर्ड नहीं रख पाए। कई स्कूलों को अंतिम गृह परीक्षा के बीच में ही कोरोना की वजह से स्कूल को बंद करना पड़ा। इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हुई और कक्षा नौ से 12 तक स्कूली परीक्षा व टेस्ट के औसत अंक के आधार पर बोर्ड रिजल्ट जारी किया गया। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि बोर्ड को रिजल्ट को लेकर कोई परेशानी हो तो उसके पास पहले से ही औसतन अंकों का आधार हो। ऐसे में स्कूलों को अंकों का रिकॉर्ड अपने पास रखना होगा। ताकि बोर्ड जैसे ही अंक अपलोड करने का आदेश जारी करे तो स्कूल प्रक्रिया शुरू कर दें।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि इस बार यूनिट टेस्ट के साथ बाकी परीक्षाओं को भी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश है। यूनिट टेस्ट के अंकों को तो आंतरिक मूल्यांकन के अंक के तौर पर लिया जाएगा।