फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the post office has become multi purpose

डाकघर में मिलेगी कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा

Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now the post office has become multi purpose
13 डाकघरों में शुरू हुए कॉमन सर्विस सेंटर, सफल रहा ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उपभोक्ताओं को अब डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं मिलेंगी। उपभोक्ताओं को पैन कार्ड बनवाने से लेकर प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन और बिल, आधार कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा मुहैया होगी। जिले के 13 डाकघरों में व्यवस्था शुरू हो गई है। सभी चयनित डाकघरों में बृहस्पतिवार को ट्रायल सफल रहा।
डाकघरों में अब डाक व खाता खोलने के साथ-साथ कॉमन सर्विस सेंटर की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को बिजली के बिल जमा करने, पैन कार्ड बनवाने, आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले के 13 डाकघरों में व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिले के डाकघरों में ट्रायल के तौर पर उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा किए गए।
विज्ञापन

ये होंगी व्यवस्थाएं
पैन कार्ड के लिए आवेदन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य व जीवन बीमा, वाहन बीमा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मजदूरों का पंजीकरण, जनधन पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, फ्लाइट के टिकट, मतदाता आवेदन, जीएसटी टीडीएस रिटर्न, डिजिटल सिग्नेचर, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन डाकघरों में शुरू हुईं सुविधाएं
जिले में हेड ऑफिस बड़ौत, मुख्य डाकघर बागपत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, बिनौली, टीकरी, बराल, छपरौली, सरूरपुर कलां, दोघट, ढिकौली आदि।
वर्जन-
एक ही जगह सभी सुविधाएं मिलेंगी
शासन ने डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के आवेदन करने की सुविधा मुहैया होगी। सभी चयनित डाकघरों में ट्रायल सफल रहा है।-अशोक शर्मा, डाक मास्टर, मुख्य डाकघर बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed