{"_id":"60a6a5fd8ebc3e7ffa1cd763","slug":"now-the-dead-bodies-are-shed-in-the-rivers-baraut-news-mrt539038239","type":"story","status":"publish","title_hn":"....अब नदियों में शव बहाया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....अब नदियों में शव बहाया तो खैर नहीं
विज्ञापन
शासन के निर्देशों पर होगी ड्रोन से निगरानी
बड़ौत। कोरोना महामारी में नदियों में शव बहाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसके बाद शासन ने पुलिस विभाग को नदियों के किनारे निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में कहा है कि नदियों के किनारे टीम भेजकर नियमित रूप से पेट्रोलिंग कराई जाए, साथ ही नदियों के किनारे बसे गांव के लोगों से संपर्क कर उनसे मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि नदी किनारे के जिन इलाकों की निगरानी मुश्किल हो वहां ड्रोन की मदद ली जाए।
इस मामले में शासन से निर्देश मिलने पर एसपी अभिषेक कुमार ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर थाना व चौकी पुलिस नियमित रूप से निगरानी करे। उन्होेंने कहा कि नदी के जिन क्षेत्रों में निगरानी नहीं हो सकती, वहां ड्रोन से निगाह रखने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में नदियों में लगातार शव मिल रहे हैं। श्मशान घाट में जगह न मिलने के कारण लोग शवों को नदियों में चोरी-छिपे बहा रहे हैं। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि थाना पुलिस के माध्यम से लोगों को गांव में जाकर जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि वे नदियों में शव न बहाएं।