फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the battle of the cross is declared

किसानों का भड़का गुस्सा, अब आरपार की लड़ाई होगी

Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now the battle of the cross is declared
चांदीनगर/बागपत। घिटौरा की जमीन पर कब्जे के लिए गाजियाबाद के प्रशासन व पुलिस ने जिस तरह कार्रवाई की, उससे किसानों का गुस्सा भडक़ गया। उन्होंने मंगलवार को पंचायत करके आरपार की लड़ाई लडने का फैसला लिया है। इसके लिए किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत की जा रही है। घिटौरा के किसान रोहित ढाका, विकास, मोहित, बिल्लू, भंवर सिंह, रवि, बुंदू, संदीप आदि ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के समय तय हुआ था कि परिवार के एक युवक को नौकरी दी जाएगी। जमीन के दाम बढ़ने पर उसी अनुसार मुआवजा बढ़ाकर दिया जाएगा। गांव में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी आदि दी जाएंगी। किसानों का आरोप है कि जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed