फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Now if there is nothing left in the village, then what will you do by staying here'

‘अब गांव में कुछ बचा ही नहीं तो यहां रहकर क्या करेंगे’

Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Now if there is nothing left in the village, then what will you do by staying here'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मेरे परिवार वाले पहले ही खिलाफ हो गए थे। प्रिंस के घर भी तीन मौत हो गई, जिनके लिए हमारी भी गलती बताई जा रही हैं। इसलिए अब गांव में हमारे लिए कुछ बचा ही नहीं तो यहां रहकर क्या करेंगे। बाछौड़ गांव से प्रिंस के साथ गई कोमल ने कोर्ट में कुछ इस तरह ही अपनी बात कही।
कोर्ट में बयान देने के लिए पहुंची कोमल ने बताया कि वह प्रिंस के साथ शादी करना चाहती थी। परिवार वाले मेरी व प्रिंस जाति अलग-अलग बताने के साथ ही एक ही गांव में इस तरह शादी नहीं होने की बात कहकर विरोध करते थे। मेरे घर वाले कभी नहीं चाहते थे कि हमारी शादी हो। इसलिए हम दोनों घर से चले गए। हमें नहीं पता था कि घर से जाने के बाद इस तरह तीन जिंदगी भी चली जाएगी। अब प्रिंस के साथ ही जिंदगी बितानी है और उसके साथ ही जीना है, उसके साथ ही मरना है। अपने बयान दर्ज कराने के करीब एक घंटे बाद कोमल कोर्ट से बाहर निकली और प्रिंस का हाथ पकड़कर पुलिस सुरक्षा में चली गई। पुलिस के मुताबिक दोनों वापस हरिद्वार चले गए है।
विज्ञापन

बेटी से हमारा कोई संबंध नहीं
छपरौली पुलिस ने कोमल को कोर्ट में लेकर जाने की सूचना उसके परिजनों को दी। कोर्ट में बुलाया भी गया, ताकि बाद में किसी तरह का आरोप नहीं लगे। कोर्ट में पहुंचे कोमल के पिता कांति ने कहा कि वह केवल पुलिस के बुलाने पर आए हैं, अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे अब दो नहीं, केवल एक ही बेटा
पुलिस ने प्रिंस के पिता महक सिंह को भी कोर्ट में बुलाया था। मगर, उसे साफ कह दिया कि अब मेरा प्रिंस से कोई मतलब नहीं है। मेरे पहले दो बेटे थे, लेकिन अब केवल एक ही बेटा है।

मां और दो बेटियाें को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
फोटो संख्या 3
बड़ौत। सर्वसमाज के लोगों ने बुधवार रात कैंडल जलाकर बाछौड़ गांव निवासी महिला गीता और उसकी दो बेटियों प्रीति व स्वाति को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले के दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर शौकेंद्र पांचाल, मास्टर सेंसर पाल सिंह, चौधरी देवपाल सिंह, रतन सिंह, मास्टर विनोद विश्वकर्मा, पदम सिंह, प्रवीण पांचाल, अमरपाल सिंह, लोकेंद्र वाल्मीकि, सत्यवीर कश्यप, जोनी पांचाल, सुंदर पांचाल, प्रमोद पांचाल, राजबीर सिंह, बाबूराम सिंह, कंवरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, राम, दिनेश, सोराज सिंह, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राहुल , सचिन, प्रवीण, मनोज, सुरेंद्र, राज सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed