{"_id":"64c9558bb4e498276b008194","slug":"now-dm-handed-over-investigation-to-three-district-level-officers-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1913-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अब जिला स्तरीय तीन अधिकारियों को डीएम ने सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अब जिला स्तरीय तीन अधिकारियों को डीएम ने सौंपी जांच
विज्ञापन
बड़ौत। कागजों में थ्रेसिंग फ्लोर बनाकर लाखों रुपये हड़पने के मामले में कृषि उप निदेशक बागपत द्वारा कराई गई प्राथमिक जांच में मुकंदपुर गांव में थ्रेंसिग फ्लोर न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। अब डीएम ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए जिला स्तरीय तीन अधिकारियों को जांच सौंपी है और जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।
अमर उजाला ने कागजों में थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण में गड़बड़ी का मामला उजागर किया था। जिसके तुंरत बाद डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों पर कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह ने दो सदस्य जांच कमेटी गठित की थी। गठित टीम में शामिल भूमि संरक्षण के अवर अभियंता कुलदीप कुमार और कृषि विभाग से वरिष्ठ प्राविधिक सहायक लिपिक अंकुर ने गांव मुकंदपुर में जाकर जांच की तो मौके पर थ्रेसिंग फ्लोर का निर्माण नहीं मिला। जांच के दौरान टीम को अंकिता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनिता ने बताया था कि वर्ष 2020 में उनके खाते में 1.70 लाख रुपये आए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद गांव के ही एक कृषि कर्मचारी ने उन्हें बहला-फुसलाकर उनसे पूरी नकदी वापस ले ली थी।
प्राथमिक जांच में मुकंदपुर गांव में थ्रेसिंग फ्लोर का निर्माण टीम को नहीं मिला था, फिलहाल इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करने के लिए डीएम ने जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी और कृषि विभाग के अवर अभियंता को जांच सौंपी है। - दुर्विजय सिंह कृषि उपनिदेशक बागपत
विज्ञापन
थ्रेंसिग फ्लोर निर्माण की जांच डीएम ने मुझे, जिला उद्यान अधिकारी और कृषि विभाग के अवर अभियंता को सौंपी है, कार्रवाई के लिए जल्द ही जांच कर डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - बाल गोविंद यादव जिला कृषि अधिकारी बागपत।
मुकेश पंवार