फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now a pharmacist will not be able to operate many medical stores

अब एक फार्मासिस्ट नहीं कर सकेगा कई मेडिकल स्टोर का संचालन

Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now a pharmacist will not be able to operate many medical stores
फार्मेसिस्ट की जारी होगी यूनिक आईडी, ड्रग्स विभाग ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेडिकल स्टोर संचालन के लिए औषधि विभाग ने फार्मेसिस्ट को यूनिक आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। यूनिक आईडी बनने पर फार्मेसिस्ट को ड्रग्स विभाग ने आईडी का सत्यापन कराना होगा। आईडी सत्यापन के उपरांत एक फार्मेसिस्ट एक ही मेडिकल स्टोर पर नौकरी कर सकेगा। ड्रग्स विभाग ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।
मेडिकल स्टोर का संचालन करने के लिए बीफार्मा की डिग्री की अनिवार्यता है। अधिकांश स्थानों पर एक फार्मेसिस्ट की डिग्री के सहारे कई-कई मेडिकल स्टोरों का संचालन की शिकायत मिलती रहती है। स्टोर संचालक फार्मेसिस्ट से साठगांठ कर मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं। औषधि विभाग के निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट के स्थान पर अन्य लोग मिलते है। व्यवस्था को बदलने के लिए फार्मेसिस्ट को यूनिक आईडी बनाकर औषधि विभाग से सत्यापित कराने के निर्देश दिए हैं। स्टोर का संचालन करने के लिए स्टोर संचालक को फार्मेसिस्ट की यूनिक आईडी लॉगिन करनी होगी। लॉगिन करते ही फार्मेसिस्ट के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही फार्मेसिस्ट की मेडिकल स्टोर पर तैनाती की स्वीकृति हो जाएगी। एक मेडिकल स्टोर पर तैनाती के बाद फार्मेसिस्ट दूसरे मेडिकल स्टोर पर तैनाती नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि जिले के सभी फार्मेसिस्ट को यूनिक आईडी बनानाकर कार्यालय से सत्यापित कराने के निर्देश दिए है। यूनिक आईडी जारी होने पर फार्मेसिस्ट एक ही स्टोर का संचालन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed