{"_id":"63c5931b0f47c2424d1fccd9","slug":"notorious-crook-anuj-barkha-snatched-pistol-from-inspector-baghpat-news-c-14-1-81857-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुख्यात बदमाश अनुज बरखा ने दरोगा से पिस्टल छीन की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुख्यात बदमाश अनुज बरखा ने दरोगा से पिस्टल छीन की फायरिंग
Mon, 16 Jan 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
बडौत (बागपत)। बड़ौत ब्लॉक प्रमुख के देवर कुख्यात अनुज बरखा ने सोमवार को कोर्ट में पेश करने ले जाने के दौरान कोताना मार्ग पर एक दरोगा का पिस्टल छीन लिया और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में अनुज बरखा को फिर से धर दबोचा।
बड़ौत ब्लॉक प्रमुख अनीता तोमर निवासी वाजिदपुर का देवर कुख्यात अनुज बरखायोगेश भदौड़ा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उस पर लूट ,हत्या,हत्या के प्रयास सहित संगीन धाराओं के करीब 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। पंचायत चुनाव के दौरान दर्ज हुए एक मुकदमें में वह काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था और कोर्ट ने उसके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। सोमवार को बड़ौत पुलिस ने उसे वाजिदपुर गांव गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक टीम अनुज बरखा को लेकर कोर्ट में पेश करने से पहले चिकित्सीय परीक्षण कराने ले जा रही थी। कोताना रोड आरोपी ने दरोगा सुनील कुमार की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद अनुज ने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। बाद में पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बताया कि अनुज बरखा जनपद मेरठ के पंजीकृत योगेश भदौड़ा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैगस्टर, रंगदारी आदि के 30 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।