फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice will be sent to mills for payment of old sugarcane

पुराना गन्ना भुगतान के लिए मिलों को भिजवाएं जाएंगे नोटिस

Tue, 24 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notice will be sent to mills for payment of old sugarcane
पुराना गन्ना भुगतान के लिए मिलों को भिजवाएं जाएंगे नोटिस
विज्ञापन

बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक कार्यालय पर हुई। जिसमें विभिन्न प्रस्ताव रखे गए। समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि समिति 26 दिसंबर का कृभको कृषक भारतीय को-आपरेटिव की ओर से रबी फसल गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह होंगे और विशिष्ठ अतिथि बीएसआर प्रसाद कार्यकारी निदेशक कृभको, डॉ. वीके तोमर उप प्रबंधक कृभको, विधायक और पूर्व विधायक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पत्तियां जलाने की समस्या से निजात पाने के लिए चीनी मिलों को मलचर (पत्तियां काटने वाली मशीन) खरीदने हेतु प्रस्ताव पास किया गया। चीनी मिलों से पुराना गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र करने हेतु नोटिस जारी किए जाएंगे। कृषकों को कृषि यंत्र पूर्व की भांति समिति के माध्यम से ही खरीद कर कृषकों को सीधा अनुदान देते हुए कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया गया। समिति के माह नवंबर 2019 तक के खर्चे और कार्यालय में भवन, गोदाम निर्माण, मरम्मत कराने का प्रस्ताव पारित किया। सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मनोज कुमार, पिंकू ढाका, ओमपाल सिंह, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed