फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to supply inspector and ration dealer

Baghpat News: आपूर्ति निरीक्षक और राशन डीलर को नोटिस

Sat, 18 Jan 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Notice to supply inspector and ration dealer
बड़ौत। नगर के वार्ड पांच में राशन डीलर प्रदीप पंवार की दुकान पर वितरण के बाद 50 क्विंटल से अधिक राशन मिलने के मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार को डीलर के साथ आपूर्ति निरीक्षक दीपक कुमार को भी नोटिस जारी किया। दोनों को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक दीपक कुमार ने टीम के साथ एक सप्ताह पहले नगर के वार्ड पांच में राशन की दुकान का निरीक्षण किया था। जहां पर वितरण के बाद भंडार में 50 क्विंटल से अधिक राशन मिला था। वहीं राशन दुकान पर राशन लेने आई रविता, मिथलेश, रुखसाना समेत अन्य कार्ड धारकों ने भी डीलर पर यूनिट से कम राशन देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट एआरओ जोगेंद्र को सौंप दी थी।
जांच के चलते जिला आपूर्ति निरीक्षक अनूप तिवारी ने राशन डीलर प्रदीप पंवार को नोटिस जारी कर वितरण के बाद राशन ज्यादा मिलने का कारण पूछा गया है।
वहीं आपूर्ति निरीक्षक दीपक कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि राशन पकड़ने के दौरान ही मशीन जब्त कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने में ढिलाई क्यों बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed