{"_id":"67e99791214eec654a079906","slug":"notice-to-six-bdos-dpros-and-ddos-for-not-cleaning-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-128883-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सफाई नहीं कराने पर छह बीडीओ, डीपीआरओ और डीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सफाई नहीं कराने पर छह बीडीओ, डीपीआरओ और डीडीओ को नोटिस
Mon, 31 Mar 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने रोस्टर बनाकर गांवों की सफाई नहीं कराने पर छह बीडीओ, डीपीआरओ तथा डीडीओ को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी कि अब रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन गांवों की सफाई कराकर फोटो तथा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने नोटिस में कहा कि 22 मार्च को उन्होंने रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों से गांवों की सफाई करवाने का आदेश दिया था। पंचायत सचिवों, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा बीडीओ को गांवों का निरीक्षण कर कार्य नहीं करने वाले सफाई कर्मियों को चित करने के लिए कहा गया था।
इसके साथ ही सफाई के फोटोग्राफ और रिपोर्ट व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा जो आदेश की अवहेलना है। उन्होंने गांवों की सफाई कराकर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर अब कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।