फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to seven colleges for not distributing tablets and smart phones

Baghpat News: टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित न करने पर सात कॉलेजों को नोटिस

Sun, 28 Jul 2024 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Notice to seven colleges for not distributing tablets and smart phones
-दो कार्य दिवस में वितरण न करने पर मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के सात काॅलेजों ने निर्देशों के बावजूद सात महीने बाद भी विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण नहीं किया है। इस पर सीडीओ ने काॅलेज संचालकों को दो दिन में टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण न करने पर काॅलेज की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक नितिन कुमार शास्त्री ने बताया कि शासन स्तर से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनवरी में सभी काॅलेज में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर टैबलेट और स्मार्ट फोन भिजवा दिए थे। सात महीने बीतने के बाद भी सात काॅलेज संचालकों ने टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण नहीं किया है। शनिवार को सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने काॅलेज संचालकों को नोटिस जारी कर दो कार्यदिवस में टेबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

---
इन काॅलेजों को जारी किए गए नोटिस
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री काॅलेज बड़ौत, दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज बड़ौत, जनता वैदिक डिग्री काॅलेज बड़ौत, एमएम डिग्री काॅलेज खेकड़ा, एसएस काॅलेज ऑफ नैथला, श्री मोहन कौर काॅलेज ऑफ लॉ डगरपुर और श्री कृष्णा काॅलेज ऑफ लॉ डौला को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed