{"_id":"58b9c4d14f1c1b70778307fb","slug":"notice-to-kiln-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा संचालकों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
ंबागपत में डीएम से मिलने पहुंचे जनपद के भट्ठा संचालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने ईंट भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बगैर बी-2 सर्टिफिकेट के चल रहे ईंट भट्ठों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक जनहित याचिका पर पिछले माह हाईकोर्ट ने जिले के 62 ईंट भट्ठों की सूची जिला प्रशासन को भेजते हुए इनके संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। जनहित याचिका में कहा गया था कि इन भट्ठों के संचालन के लिए बी-2 सर्टिफिकेट नहीं है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने जिले में ईंट भट्ठों का संचालन रोक लगा दी थी। लेकिन इसके बावजूद भट्ठों का संचालन जारी है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 62 भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। बगैर प्रमाणपत्र इन भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। नियम के विरुद्ध अगर किसी ने संचालन किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।