फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice pasted on 250 shops and houses built on railway land

Baghpat News: रेलवे की भूमि पर बने 250 दुकान और मकानों पर नोटिस चस्पा

Fri, 12 May 2023 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted on 250 shops and houses built on railway land
-रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे की भूमि पर बनी 250 दुकान व मकानों पर रेलवे के अधिकारियों ने नोटिस चस्पा कर भूमि खाली करने को कहा है। मकान व दुकान मालिक के अतिक्रमण न हटाने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे फाटक से लेकर रेलवे स्टेशन के पास तक कई दुकान और मकान मालिकों को पहले भी रेलवे की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इसमें रेलवे अधिकारियों ने रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। अब रेलवे की ओर से 250 मकान और दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। नोटिस में दुकानों के लिए आवंटित भूमि के अलावा रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने और अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, दुकान मालिकों का कहना है कि उन्होंने रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण नहीं किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed