{"_id":"63cc2c04437d5363ae3ef856","slug":"notice-issued-to-eight-colleges-for-not-fixing-cctv-cameras-baraut-news-c-14-1-87774-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीसीटीवी कैमरे ठीक न करने पर आठ कॉलेजों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीसीटीवी कैमरे ठीक न करने पर आठ कॉलेजों को नोटिस जारी
Sat, 21 Jan 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक आ गई है, लेकिन अभी भी सीसीटीवी कैमरे कॉलेजों में खराब पड़े हैं। शिक्षा विभाग ने भी सीसीटीवी कैमरे ठीक न करने पर आठ कॉलेजों को नोटिस जारी किया है।
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है, वहां सीसीटीवी कैमरे व साउंड रिकार्डर काम कर रहे हैं या नहीं, वेब कास्टिंग की व्यवस्था सही है या नहीं आदि सभी बिंदुओं पर प्रत्येक परीक्षा केंद्र के पेंच फंसे हुए हैं। यही कारण है कि जनपद के उन आठ परीक्षा केंद्रों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्होंने अभी तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तक को दुरुस्त नहीं किया है।
इनमें जनता वैदिक इंटर कॉलेज व दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर, लाल बहादुर सिंह शास्त्री इंटर कॉलेज रंछाड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बोर्ड से जारी आदेशों के अनुसार 16 जनवरी तक सभी कॉलेजों को अपने यहां सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त करनी थी और 20 जनवरी तक जिविनि द्वारा इन्हें जांच परखकर प्रमाणपत्र भी जारी करना था। प्रश्नपत्र की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर शासन के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाने का निर्देश दिया है। स्ट्रांग रूम के लिए प्रधानाचार्य के कक्ष का इस्तेमाल न करने की हिदायत है। स्ट्रांग रूम की आलमारी में सिर्फ प्रश्न-पत्र रखे जाएंगे, जिसकी निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से होना सुनिश्चित करना केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी है।
डीआइओएस रविन्द्र सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरे ठीक न करने पर आठ कॉलेजों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि फर्नीचर, सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम आदि सभी बंदोबस्त जल्द पूरा कर लें।