{"_id":"6377c5877c74c96091130cc5","slug":"not-getting-facilities-officers-are-harassing-baghpat-news-mrt614224026","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाएं नहीं मिल रही, अफसर उत्पीड़न कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाएं नहीं मिल रही, अफसर उत्पीड़न कर रहे
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में आयोजित उद्यमियों की बैठक में डीएम से औद्योगिक क्षेत्र की समस्या रखते उद्यम?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमी भड़क गए। औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं नहीं मिलने और भू-जल व प्रदूषण विभाग पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डीएम के सामने नाराजगी जताई। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं होने की बात कही गई। डीएम ने उनको समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम राजकमल यादव ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उद्यमियों ने कहा कि प्रदूषण विभाग की कोई गाइड लाइन नहीं है। प्रदूषण विभाग की टीम आती है और नोटिस दिए बिना कार्रवाई करके चली जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण विभाग की स्थिति देखकर उद्यमी यहां से दूर भाग रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जबकि फैक्टरियों में लगे समर्सिबल पर अटल भूजल की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने मानकों के अनुसार कार्रवाई करने और पेयजल पाइपलाइन जल्द डलवाकर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इस दौरान बागपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी शर्मा, योगेश जिंदल, शरद जैन, प्रदीप, अमित जैन, एसके कुंडू समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
जिन फैक्टरियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं, उन्हें चिह्नित करें
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सभी फैक्टरियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना जरूरी है। जिन फैक्टरियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है, उन्हें चिह्नित किया जाए और हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
----
औद्योगिक क्षेत्र में लगा दिया पराली का ढेर
उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में निवाड़ा गांव के ग्रामीणों पर पुराल का ढेर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे कभी भी आगजनी की बड़ी घटना हो सकती है। इसके अलावा नाली क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया।
उद्यमी तभी उद्योग लगाएंगे, जब सुविधा व माहौल मिलेगा
बैठक में उद्योग बंधुओं ने कहा कि जिले में काफी उद्यमी उद्योग लगाने के लिए आने की तैयारी कर रहे है, लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल रही। उद्यमियों को जमीन, सुविधा व माहौल चाहिए। जिससे अपना उद्योग स्थापित कर सके।