फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Not a single nomination was done on the first day

Baghpat News: पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 17 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Not a single nomination was done on the first day
बागपत तहसील में नामांकन स्थल पर निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अ​धिकारी राजकमल यादव व एसपी अर्पित 
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो गई। इसको लेकर तीनों तहसीलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। अध्यक्ष पद के लिए 42 नामांकन पत्र और सभासद पद के लिए 256 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तीनों तहसीलों में निरीक्षण किया। पहले दिन अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 11 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि बड़ौत के लिए सात नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन


-----
नगर पालिका बागपत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि सभासद पद के लिए 44 नामांकन पत्र बिके।
नगर पालिका बड़ौत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन सात नामांकन पत्र की बिक्री हुई, जबकि सभासद पदों के लिए 89 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पालिका खेकड़ा : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया, जबकि सभासद पदों के लिए 38 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र बिके, जबकि सभासद पदों के लिए नौ नामांकन पत्र बिके।
नगर पंचायत अमीनगर सराय : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए आठ नामांकन पत्र बिके।
नगर पंचायत टीकरी : अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सभासद पदों के लिए तीन नामांकन पत्र बिके।
नगर पंचायत दोघट : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि सभासद पदों के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पंचायत छपरौली : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए 28 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पंचायत रटौल : नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच जबकि सभासद पद के लिए 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed