{"_id":"60abf24f8ebc3e29be2890df","slug":"non-treatment-of-black-fungus-in-the-district-baghpat-news-mrt539719296","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगे ब्लैक फंगस के मरीज, जिले में दवा न उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगे ब्लैक फंगस के मरीज, जिले में दवा न उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में ब्लैक फंगस के केस बढ़ने लगे हैं। इसके बावजूद यहां दवा व उपचार उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते जिले के मरीजों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। जिले में अब तक छह मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, दो मरीज संदिग्ध मिले हैं। इनमें से चार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और दो मरीज मेरठ में भर्ती हैं।
कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली तो अब जिले में ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। अब तक छह मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि दो संदिग्ध केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद अब जिले में ब्लैक फंगस संक्रमण के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ गई हैं। प्रदेश में ब्लैक फंगस की दवा का अभाव भी स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलों का कारण बना हुआ है। मंडल स्तर पर ही दवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनके अभाव में संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीजों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया जाता है। जिले में छह लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है और दो केस संदिग्ध हैं। इनमें से चार मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, दो मरीजों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ब्लैक फंगस की दवा के अभाव के चलते शासन स्तर से केवल मंडल स्तर पर दवा उपलब्ध कराई जा रही है। संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीजों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया जाता है।-सीएमओ डॉ. आरके टंडन