{"_id":"5f25aa628ebc3e63b86dc184","slug":"nomination-process-slows-despite-efforts-baghpat-news-mrt494086843","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयासों के बाद भी नामांकन प्रक्रिया धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयासों के बाद भी नामांकन प्रक्रिया धीमी
विज्ञापन
कुछ विद्यालयों में नामांकन की संख्या दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने एक जुलाई से शैक्षिक सत्र का शुभारंभ कर दिया है। शिक्षकों को स्कूलों के जरूरी काम करने तथा अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश दिए है। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे है, इसके बावजूद भी विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पटरी पर नहीं आ रही है। स्थिति यह है कि कुछ विद्यालयों में तो नामांकन की संख्या दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाई है।
ये है नामांकन की स्थिति
प्राथमिक विद्यालय सिसाना नंबर दो::: विद्यालय की प्रधान अध्यापिका प्रवेश रानी का कहना है कि इस बार नामांकन प्रक्रिया काफी धीमी है। विद्यालय में पूरे माह में नौ नामांकन हुए है। इनमें कक्षा एक में सात, कक्षा दो में एक तथा कक्षा पांच में एक नामांकन हुआ है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसाना::: स्कूल के प्रधानाध्यापक तेजपाल सिंह का कहना है कि स्कूल की ओर से नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद भी जुलाई माह में स्कूल में प्राथमिक स्तर से आठवीं कक्षा तक 25 नामांकन ही हो पाए हैं।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर मेहनवा ::: स्कूल का पूरा स्टाफ पूर्व में पेंडिंग पड़े कार्य में व्यस्त है। नामांकन के लिए काउंटर खोला हुआ है। मगर दिन भर में एक या दो नामांकन ही हो पा रहे हैं। स्कूल के प्रधान अध्यापक राजकुमार शर्मा का इस बार नामांकन प्रक्रिया धीमी है। स्कूल में पूरे माह में 30 नामांकन ही हो पाए हैं।
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक अग्रवाल मंडी टटीरी::: विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता मानव ने बताया कि स्कूल एक माह में 30 बच्चों के नामांकन हुए है। नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल का स्टाफ लगातार अभिभावकों से संपर्क कर रहा है। इसके बावजूद भी नामांकन प्रक्रिया धीमी है।