{"_id":"64982eea9cb7c700dc05be36","slug":"noida-became-champion-by-defeating-meeruts-team-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1322-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेरठ की टीम को हराकर नोएडा बनी चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेरठ की टीम को हराकर नोएडा बनी चैम्पियन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
बड़ौत। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे शहीद शहामल ओपन टी-20 कप का शनिवार शाम समापन हो गया। फाइनल मुकाबला मेरठ और नोएडा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें नोएडा की टीम ने मेरठ को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले का उदघाटन मुख्य अतिथि रालोद नेता अश्वनी तोमर, रालोद नेता विश्वास चौधरी और कोच प्रतीक तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मैच में मेरठ ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नोएडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेटों के नुकसान पर 273 रन बनाए। विकास सिंह ने 93, सचिन भाटी ने 30 और प्रिन्स चंदेला ने 25 रन बनाए। मेरठ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हर्षित, अक्षय त्यागी ने 3-3 विकेट और आर्यन चौधरी ने 2 विकेट प्राप्त किए। 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम मात्र 13.2 ओवर में 167 रनों पर आल आउट हो गई|। इसमें आर्यन चौधरी ने 53 रन, भास्कर भारद्वाज ने 34 और अनुज चौधरी ने 22 रन बनाए। नोएडा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आसिफ और लोकेश नागर ने 3-3 और रणजी ट्राफी खिलाड़ी करन चौधरी ने 2 विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द सीरिज विवेक भाटी को चुना गया। विजेताओं को अतिथियों ने 51 हजार रुपये नकद और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लोहड्डा गुलबीर, लोहड्डा, प्रतीक तोमर, तेजवीर चौहान, बाबूराम जावला, अमित कुमार, आनन्द राठी मौजूद रहे।