{"_id":"5ff89aae8ebc3e2e5400c92a","slug":"nodal-officer-visited-the-district-baghpat-news-mrt5194258137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने किया जिले का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने किया जिले का भ्रमण
विज्ञापन
- जिले में दो जनवरी से अब तक मिल चुके है टीबी के 16 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में चल रहे टीबी सर्वे का आगरा से आए नोडल अधिकारी डा.ॅ अनुराग श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वे में लगी टीम व लोगों से मिलकर सर्वे की जानकारी ली। जिले में दो जनवरी से चल रहे सर्वे में टीबी के 16 नए मरीज मिल चुके हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज शुरू कर दिया है और 500 रुपये प्रतिमाह मिलने वाली राशि के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है।
जिले में 83 टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। दो जनवरी से शुरू हुए सर्वे में अब तक 16 टीबी के मरीज स्वास्थ्य विभाग को मिल चुके हैं। सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। आगरा से आए नोडल अधिकारी डा.ॅ अनुराग श्रीवास्तव ने जिले में भ्रमण कर सर्वे टीम व लोगों से सर्वे के बारे में जानकारी ली। डा.ॅ अजेंद्र मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे नोडल अधिकारी ने सर्वे की जांच की। शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने बड़ौत शहरी क्षेत्र में भ्रमण का लोगों से सर्वे के बारे में जानकारी ली।