फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nodal officer beaten up in Santoshpur for uprooting the meter

Baghpat News: मीटर उखाड़ने पर संतोषपुर में नोडल अधिकारी को पीटा

Thu, 15 Dec 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer beaten up in Santoshpur for uprooting the meter
बागपत। संतोषपुर गांव में विद्युत मीटर उखाड़ने गई विद्युत निगम टीम के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि टीजी-टू के नोडल अधिकारी के साथ मारपीट की गई। उधर अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। जिसमें तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिजलीघर के टीजी-टू के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार को वह जेई गजेंद्र सिंह समेत अन्य कर्मचारियों के साथ नेवर पेड़ वाले उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने के लिए संतोषपुर गांव में गए थे। उन्होंने बकायेदार नीरज का विद्युत मीटर उखाड़ लिया और दूसरे उपभोक्ता के घर जाने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तभी गाली-गलौज करते हुए बकायेदार नीरज आया और टीजी-टू के नोडल अधिकारी विकास कुमार उखाड़ा हुआ मीटर छीनकर मारपीट कर दी। हमलावर ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बीच बचाव कराने आए अन्य कर्मचारियों को भी धमकी दी गई। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि नोडल अधिकारी की तहरीर के आधार पर नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed