{"_id":"6133a80c8ebc3eb6341af229","slug":"nodal-officer-angry-for-leaving-the-pit-open-baghpat-news-mrt554780736","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइप लाईन के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ने व जलभराव पर नोडल अधिकारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पाइप लाईन के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ने व जलभराव पर नोडल अधिकारी नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/दाहा। नोडल अधिकारी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने शनिवार को जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय व कोर्ट रोड गली नंबर छह का निरीक्षण किया। इस दौरान गैस पाइप लाइन के लिए जगह-जगह खोदे गए गड्ढे खुले छोड़ने तथा कोर्ट रोड पर जलभराव पर नाराजगी जताई। उन्होंने पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होने पर गड्ढों को भरवाने और निकासी कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामोद्योग कार्यालय में फाइलों का रखरखाव सही ढंग से करने और लाभार्थियों को योजना के बारे में सरलतापूर्वक समझाकर लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पात्र को योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने पालिका के वार्ड छह का निरीक्षण कर सफाई कराने के जनपद में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। संक्रमण से बचाव के लिए नगर व देहात में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने शहर में आवारा घूमने वाले पशुओं को गोशाला में भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम राजकमल यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह मौजूद रहे। उधर, नोडल अधिकारी एम देवराज ने शनिवार को दाहा गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी को शौचालय में बिजली का कनेक्शन एवं मीटर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा की कुश्ती एकेडमी चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी देखकर सराहना की। इस मौके पर एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन, मुख्य विकास अधिकारी रणजीत सिंह, तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार, बीडीओ बिनौली राजीव शर्मा, गुल्लू राणा मौजूद रहे। संवाद