फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   no relief to court for parmod gaangnauli's brother

झटका : प्रमोद गांगनौली के भाई को नहीं मिली चुनाव की अनुमति

Wed, 07 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 07 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मेरठ जेल में बंद प्रमोद गांगनौली का भाई प्रवीन बीडीसी का चुनाव नहीं लड़ पाएगा। उसने जेल से ही कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने कहा कि कोर्ट ने उसके प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रवीन राठी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी केस में जमानत हो चुकी है। हालांकि जमानती संबंधी दस्तावेज कोर्ट में दाखिल न होने के कारण जेल से नहीं छूट पा रहा हूं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में नामांकन कार्य चल रहा है। वह अपने गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहता है। उसने चुनाव लड़ने की कोर्ट से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने इस संबंध में दोघट थाना पुलिस ने आख्या मांगी थी। पुलिस ने भी  कोर्ट में अपनी आख्या पेश कर दी। दोघट थाना प्रभारी लोकेश शर्मा का कहना है कि कोर्ट ने प्रवीन राठी के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है।

प्रमोद के परिवार को है चुनाव लड़ने का शौक

बागपत। प्रमोद गांगनौली के पूरे परिवार को चुनाव लड़ने का शौक है। प्रमोद व उसके पति सतवीर भी ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। इस बार उसका भाई प्रमोद बीडीसी का चुनाव लगने की तैयारी में था।

चुनाव लड़ने की चर्चा

बागपत। गांगनौली और आसपास के गांवों में चर्चा चल रही है कि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव प्रमोद की मां सुभाषना लड़ेंगी। हालांकि सुभाषना या उनके परिवार की और से इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है।
धर्मेंद्र किरठल की मां ने किया नामांकन
वार्ड नंबर पांच में धर्मेंद्र किरठल की मां सुरेश ने भी दो नामांकन किए हैं। जबकि धर्मेंद्र की पत्नी सुदेशा का भी नामांकन किया गया है। इस वार्ड में मात्र पांच नामांकन आए हैं, जिनमें से 2 नामांकन तो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।


सोनू टीकरी महाराज गंज जेल में शिफ्ट

बागपत। पंचायत चुनाव को देखते हुए मेरठ जेल में बंद उधम सिंह के शूटर सोनू टीकरी को महाराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली समेत आठ अपराधी और मेरठ और मुजफ्फरनगर जेल से पूर्वांचल की जेलों में शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed