फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No relief from the heat; temperature stands at 41 degrees Celsius.

Baghpat News: गर्मी से नहीं मिल रही राहत, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा

Sun, 24 May 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
No relief from the heat; temperature stands at 41 degrees Celsius.
बागपत। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात में भी पारा 27 डिग्री पर बना रहा। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। बाहर निकलते ही लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। घरों में लगे कूलर और पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं, जिससे राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह तापमान में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उधर, चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव के लिए कई सुझाव दिए हैं। लोगों को अधिक से अधिक पानी और अन्य तरल पदार्थ पीने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह कपड़े से ढककर रखने को कहा गया है। अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

-बिजली कटौती के कारण भी परेशानी

बागपत। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांवों तक लगातार हो रही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से लोग दिन-रात परेशान हैं। बिजली आपूर्ति में भारी कमी दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में जहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, वहीं अब केवल 18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। यह निर्धारित आपूर्ति से छह घंटे कम है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब है, जहां बिजली आपूर्ति घटकर मात्र 15 घंटे रह गई है। लगातार हो रही ट्रिपिंग से बिजली के उपकरण खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव भी एक आम समस्या बन गई है। लोगों को पीने के पानी और अन्य दैनिक कार्यों में भी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बिजली गुल होने से गर्मी में नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed