{"_id":"5f3979e88ebc3e4ae11f4b15","slug":"no-one-will-be-spared-jaswant-saini-baghpat-news-mrt496348761","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा : जसवंत सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा : जसवंत सैनी
विज्ञापन
संजय खोखर हत्याकांड
छपरौली पहुंचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों को मिलेगी सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। कस्बे में पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत संजय खोखर के आवास पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही। उत्तर प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन इसके लिए जांच में जुटा हुआ है। सरकार और संगठन का पूरा ध्यान प्रकरण पर है।
रविवार को छपरौली पहुंचे भाजपा उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने दी जाएगी। पुलिस प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। भाजपा सरकार में अपराध बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। दोषी अधिकारियों की जांच और कार्रवाई होगी। लोगों ने मांग रखी कि कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के लोगों की आवाजाही भी रही। इनमें शामली के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, संजीव खोखर चेयरमैन नगर पंचायत छपरौली, जितेंद्र सिंह, रामकुमार, हरेंद्र सिंह, विकास कुमार, हरवीर सिंह और ब्रह्म पाल शामिल रहे।