फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No nomination on second day, 11 forms sold

दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, 11 फार्म बिके

Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
No nomination on second day, 11 forms sold
बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
- एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

- शांति व्यवस्था को अर्द्धसैनिक बल के जवानों संग पुलिस ने कई जगह पैदल मार्च किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ। कलक्ट्रेट से दूसरे दिन भी नामांकन के लिए 11 फार्म जरूर लेकर गए, जिनमें भाजपा व रालोद के नेता भी शामिल है। उधर, एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नामांकन कक्षों का निरीक्षण भी किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों संग पुलिस ने कई जगह पैदल मार्च किया।
कलक्ट्रेट में शनिवार को दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा। तीनों विधानसभा सीटों से 11 प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि नामांकन फार्म जरूर लेकर गए। इनमें छपरौली विधानसभा के लिए दो नामांकन पत्र, बड़ौत के लिए छह व बागपत के लिए तीन नामांकन पत्र लेकर गए। इनमें कई बड़ी पार्टियों के नेताओं के नाम से नामांकन पत्र लिए गए है। माना जा रहा है कि प्रत्याशी सोमवार से नामांकन करेंगे और तब तक सभी पार्टियों के प्रत्याशी भी घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन

एडीजी ने दिए माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश
एडीजी राजीव सब्बरवाल शनिवार सुबह को बागपत पुलिस लाइन पहुंचे। चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में माहौल बिगाड़ने की जिनपर आशंका है, उन पर शिकंजा कसा जाएं। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा जाएं। एडीजी ने कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed