फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No need to panic over tensions on Ukraine-Russia border

यूक्रेन व रूस की केवल सीमा पर तनाव, परिजनों को नहीं घबराने की बात कही

Sun, 20 Feb 2022 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
No need to panic over tensions on Ukraine-Russia border
यूक्रेन के शहर क्रिवोग्राड में रहने वाले बागपत सुभानपुर गांव के अक्षत त्यागी ने वहां की तस्वीरे? - फोटो : BAGHPAT
ग्राम सुभानपुर निवासी अक्षत त्यागी ने तस्वीरें साझा करके यूक्रेन के शहर क्रिवोग्राड से बताए हालात
विज्ञापन

रूस सीमा को छोड़कर अन्य जगह स्थिति सामान्य, 22 से 26 फरवरी तक भारत के लिए तीन फ्लाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे तनाव के कारण युद्ध की आशंका जताई जा रही है। इससे वहां पढ़ाई व व्यवसाय करने वालों के परिजन चिंतित हैं। इसी बीच यूक्रेन के क्रिवोग्राड शहर में रहने वाले सुभानपुर के अक्षत त्यागी ने तस्वीरें साझा करके पूरे हालात बताए हैं। उन्होंने केवल सीमा से सटे शहरों में तनाव होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही वहां रहने वाले भारत के छात्रों व अन्य लोगों के परिजनों को सलाह दी है कि घबराने की जरूरत नहीं है।

सुभानपुर गांव निवासी अक्षत त्यागी पुत्र संजय त्यागी कई साल से यूक्रेन के शहर क्रिवोग्राड में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। वहां की खबरें चल रही हैं कि यूक्रेन व रूस के बीच तनाव के कारण जिंदगी सामान्य नहीं है। वहां लोगों में दहशत है। ऐसे में अक्षत त्यागी ने वहां की सड़कों व शॉपिंग सेंटर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अधिकतर शहरों में अभी तक जिंदगी सामान्य है। वह कहते हैं कि यूक्रेन व रूस के बीच तनाव जरूर है, लेकिन वह रूस की सीमा के शहरों लूहांस्क, डवजहांस्क आदि में ज्यादा है। जहां तक खाद्य सामग्री के दाम में बढ़ोतरी की बात है तो इसका कुछ लोग फायदा उठा रहे हैं। वह खुद टर्की से कपड़ा मंगाकर व्यवसाय करते हैं। कपड़े के आयात व निर्यात में किसी तरह की कोई समस्या अभी तक सामने नहीं आई है। अक्षत त्यागी ने बताया कि यदि कोई यूक्रेन से भारत जाना चाहता है तो उसके लिए सरकार ने व्यवस्था की है। इसके लिए 22, 24 व 26 फरवरी को फ्लाइट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed