{"_id":"5f89e75f8ebc3e8cba6c3cd2","slug":"no-land-in-38-villages-for-community-toilets-baghpat-news-mrt5065311165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय के लिए 38 गांव में जमीन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय के लिए 38 गांव में जमीन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सामुदायिक शौचालयों बनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जनपद के ऐसे 38 गांव हैं जहां पर जमीन न मिलने के कारण शौचालय नहीं बन पा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद अभी तक जनपद के 245 ग्राम पंचायतों में से केवल 69 ग्राम पंचायतों में ही सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हो पाया है। 21 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां भूमि तो है लेकिन शौचालय निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पाया है। 117 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य चल रहा है।
शासन की योजना के मुताबिक जिले की 217 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना है। शासन की योजना को अमलीजामा पहनाने में प्रशासनिक अधिकारी जुटे हैं। लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिल पा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र का कहना है कि 38 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही है। बाकी ग्राम पंचायतों को शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र श्ुारु करने के निर्देश दिए गए। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू न कराने पर संबधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।