फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No alliance, thugbandhan was formed in Uttar Pradesh: Krishnapal Gurjar

उत्तर प्रदेश में गठबंधन नहीं, ठगबंधन बनाया गया: कृष्णपाल गुर्जर

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
No alliance, thugbandhan was formed in Uttar Pradesh: Krishnapal Gurjar
डगरपुर गांव में केंद्रीय भारी उद्योग व ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्षी पार्टियों पर बोला हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन बनाया गया है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी इस तरह ही मिलकर ठगबंधन बनाया गया था, जिनकी सच्चाई जनता को पता है और जनता ने इनको नकार दिया था। कहा कि इस बार भी ऐसा ही होगा और भाजपा को लोग भारी बहुमत से जिताएंगे। वह शुक्रवार को डगरपुर गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे।

डगरपुर गांव में स्वर्गीय चौधरी ब्रह्मपाल सिंह अखाड़े में सभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र को भय मुक्त प्रदेश बनाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली देने का कार्य किया तो एक्सप्रेस वे भी खूब दिए। कहा कि विपक्षी पार्टियों ने प्रदेश को हमेशा लूटने का काम किया है। मगर, जनता ऐसे लोगों समझ चुकी है और इसलिए ही सत्ता से दूर रखना चाहती है। सभा में पहुंचे बागपत विधायक योगेश धामा व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का साथ देने की केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, कृष्णपाल चेयरमैन, योगेश त्रिपाठी, करतार गुर्जर, जयकरण, देवेंद्र प्रमुख, रणबीर, कुंवरपाल गुर्जर, गौरव, सतेंद्र सूद, मुकेश प्रधान, काशी प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed