{"_id":"588ba9054f1c1b380fcf5f2a","slug":"nirvana-of-lord-adinath-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान आदिनाथ का महानिर्वाण महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान आदिनाथ का महानिर्वाण महोत्सव मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में मान स्तंभ पर भगवान आदिनाथ पर लाडू चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिनाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के तत्वावधान में आदिनाथ भगवान का भव्य महा निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया और गांधी रोड स्थित मान स्तंभ पर मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया।
जैन मुनि शिवानंद और मुनि प्रशमानंद के सानिध्य में महोत्सव में शौधर्म इंद्र उदित जैन और भावना जैन, ईशान इंद्र, नीरज जैन, सनथ इंद्र सचिन जैन, महेंद्र इंद्र पंकज जैन, कुबेर इंद्र संदीप जैन को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण प्रमोद जैन, उद्घाटन विजय जैन, चित्र अनावरण अरूण जैन और दीप जलाकर राकेश जैन ने किया।
इसके बाद श्रीजी का अभिषेक, पूजन पाठ विधि-विधान से पंडित नरेश चंद जैन के निर्देशन में किया। इसके बाद मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया। बारिश के बावजूद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने लाडू चढ़ाया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुनि शिवानंद महाराज ने कहा बहुत सौभाग्यशाली और पुण्यवान वो हैं, जो प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मना रहे हैं और लाडू चढ़ा रहे हैं। भगवान आदिनाथ की असि मसि कृषि का संदेश देकर समाज को प्राणियों को नई दिशा दी थी।
उन्होंने कहा हमें भगवान को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उनके संदेश को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। सायंकाल 108 दीपकों के साथ गुरू भक्ति संध्या का आयोजन हुआ और भक्तांबर का पाठ किया।
संचालन डॉ. आर के जैन ने किया। मुख्य अतिथि सुनील जैन और स्वागताध्यक्ष शशि जैन ने अतिथियों को स्वागत किया। इसमें टेकचंद जैन, अनिल जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, जिनेंद्र जैन, अशोक, सचिन जैन, अखिलेश, पवन जैन, गौरव जैन, बालकिशन जैन आदि रहा।