फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nirpuda woman died in the village of chikungunya

निरपुड़ा में चिकनगुनिया से महिला की मौत

Fri, 07 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 07 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
दोघट। निरपुड़ा गांव में चिकनगुनिया बुखार से महिला की मौत हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश जताया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेजने की मांग की।
विज्ञापन


चौगामा क्षेत्र में लोगों को बुखार, वायरल, चिकनगुनिया, टायफाइड, मलेरिया और डेंगू बुखार ने जकड़ रखा है। बृहस्पतिवार को निरपुड़ा गांव में कौशल्या (60) पत्नी स्वर्गीय भोपाल की चिकनगुनिया के कारण मौत हो गई। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो उनमें दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा विभागीय अधिकारियों को पहले भी गांव में बीमारी फैलने की जानकारी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
चौगामा क्षेत्र के दाहा, पुसार, भड़ल, दोघट, टीकरी, गांगनौली, इदरीशपुर, बामनौली, मांगरौली, मिलाना, झूंडपुर, तवेला गढ़ी, धनौरा टीकरी, पट्टी बंजारन गांव में जानलेवा बुखार ने लोगों को जकड़ हुआ है। इस कारण अभी तक छह लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है । ग्रामीणों ने सीएमओ से मामले की जांच कराने की मांग की  और गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजकर मरीजों की जांच करने की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में सुविधाएं न मिलने से मरीज परेशान

बड़ौत। सीएचसी पर न तो मरीजों को सहीं ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा है और न ही चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं। इससे मरीजों मेें आक्रोश पनप रहा है। मरीजों ने विभागीय कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगा समस्या हल कराने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पूरे क्षेत्र को बुखार, जुकाम, वायरल, डेंगू, चिकनगुनिया, पेट दर्द, सिर दर्द, वायरल, जोड़ों का दर्द आदि ने जकड़ रखा है। प्रतिदिन सीएचसी में सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वहां पर सही ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों को निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराना पड़ रहा है। 


जो मरीज चिकनगुनिया, वायरल, बुखार आदि बीमारियों से ग्रस्त होकर सीएचसी में भर्ती है, उनका भी असुविधा के चलते बुरा हाल हो रहा है। सीएचसी में विगत दो-तीन दिन से भर्ती अनिशा, आबिद और खुशी निवासी बड़ौत, अनस पुत्र हनीफ उम्र 14 वर्ष निवासी पठान कोठ ने बताया चिकित्सकों ने चिकनगुनिया और वायरल की बीमारी बताकर भर्ती तो कर लिया, लेकिन यहां पर सही ढंग से इलाज नहीं मिल रहा है। 
 इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने कहा लापरवाही  बर्दास्त नहीं होगी। जल्द ही गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed