फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine vehicles collided in fog, two killed, 16 injured

बागपत: कोहरे में भिड़े नौ वाहन, दो की मौत, 16 घायल

Sun, 19 Feb 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nine vehicles collided in fog, two killed, 16 injured
हाईवे पर हादसे के बाद बागपत सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन
बागपत। अचानक छाए कोहरे ने रविवार सुबह वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। दो जगह हुए सड़क हादसों में नौ वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। घायलों का बागपत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

स्यादवाद इंस्टिट्यूट की प्रधानाचार्या विमला ने बताया कि रविवार सुबह छात्र-छात्राओं के साथ बस से इंडिया गेट पर होने वाली मैराथन में शामिल होने जा रहे थे। बस में 26 छात्र-छात्राएं व अन्य शिक्षक बैठे हुए थे। जैसे ही बस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास पहुंची तो वहां एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूल बस भी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे आ रही रोडवेज बस ने दो बाइकों और उनकी स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसमें धर्मेंद्र निवासी पुराना कस्बा, अख्तरी, रुखसाना पत्नी उमेर निवासी मोहल्ला माता कॉलोनी, फैयाज अली पुत्र रोजुद्दीन निवासी कैराना, साजिद पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला मुगलपुरा, साजिद पुत्र जमील निवासी शामली, ब्रजपाल टटीरी व स्यादवाद इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी विशाल, अभिषेक, आरती, अमित शर्मा, विशाखा, नीलम, प्रीति, अभिषेक घायल हो गए। सभी को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र, साजिद, फैय्याज सहित चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया कि हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही साजिद की मौत हो गई। उधर शामली जनपद के बनत गांव के रहने वाले श्रवण ने बताया कि वह अपने साथी अमित (32) पुत्र रामपाल के साथ रविवार सुबह गुड़गांव से गांव वापस लौट रहे थे।
जैसे ही वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल अमित और श्रवण का सीएचसी में भर्ती कराया, जहां अमित को मृत घोषित कर दिया।
-----
वाहन भिड़ते ही हाईवे पर मची चीख पुकार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहले ट्रक व कार की भिड़ंत होने के बाद स्कूल बस टकराने के बाद चीख पुकार मच गई। तभी वाहनों को देख रहे बाइक सवारों को पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई और एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया।
----
अचानक छाए कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
पिछले कई दिनों से मौसम साफ चल रहा था। दिन में तेज धूप और हवा चलने के कारण मौसम में गर्मी भी बढ़ने लगी थी, लेकिन कई दिन बाद रविवार सुबह अचानक कोहरा छा गया। जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई और वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। जिस कारण हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए।
----
रोडवेज बस में डूंडाहेड़ा सैलून पर जा रहा था साजिद
कोहरे के कारण पाली गांव के पास वाहनों की भिड़ंत में जान गंवाने वाला साजिद डूंडाहेड़ा में सैलून चलाता था। जो रविवार सुबह रोडवेज बस में सवार होकर डूंडाहेड़ा जा रहा था। जिसकी मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
----
चालक एंबुलेंस लेकर गया, प्राइवेट बुलानी पड़ी
पाली गांव के पास हादसे में घायल होने वालों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों को सीएचसी में छोड़कर चालक एंबुलेंस लेकर चला गया। जिसके बाद घायलों को रेफर होने के बाद परिवार वाले इधर उधर दौड़ते रहे और बाद में प्राइवेट एंबुलेंस बुलाकर उसे ले जाया गया।

----
कोई मजदूरी तो कोई ड्यूटी पर जा रहा था
हादसे में घायल होने वाले पुराना कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुंडली में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसके अलावा माता कालोनी निवासी अख्तरी व रुकशाना भी हरियाणा मजदूरी करने जा रही थी। इसके अलावा ठेकेदार फैय्याज अपने साथी साजिद के साथ गुड़गांव में अपने काम पर जा रहा था।

हाईवे पर हादसे के बाद बागपत सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन

हाईवे पर हादसे के बाद बागपत सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन

हाईवे पर हादसे के बाद बागपत सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन

हाईवे पर हादसे के बाद बागपत सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन

हाईवे पर हादसे के बाद बागपत सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन

हाईवे पर हादसे के बाद बागपत सीएचसी में विलाप करते मृतक युवक के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed