फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine heads went missing to dead bodies buried in graveyard in Baghpat and villagers created ruckus

UP: कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब, मचा हड़कंप, तांत्रिक पर शक, लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण

Fri, 13 Oct 2023 11:16 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Oct 2023 11:16 AM IST
सार

Baghpat News : कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर तांत्रिक पर शक जताया है। वहीं, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nine heads went missing to dead bodies buried in graveyard in Baghpat and villagers created ruckus
ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के कोताना में नौ कब्रों को खुर्दबुर्द करते हुए शवों के अवशेष (सिर) गायब होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई तांत्रिक पिछले एक सप्ताह से लगातार कब्रों को उखाड़कर शवों से सिर गायब कर रहा है, लेकिन सूचना देने के बाद भी बोहला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात लाठी-डंंडे लेकर पहरेदारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। लोगों का आरोप है कि उन्हें शक है कि यह काम किसी तांत्रिक का हो सकता है। जिन कब्रों को खोदा गया है, उनमें एक बच्चा, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन

गांव के प्रधान शब्बीर, पूर्व प्रधान रईस, शौकीन, महमूद, फारुख, शाहिद आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आबादी से सटे दो कब्रिस्तान में तीन दिन पहले लोगों ने चार कब्रें उखड़ी हुईं देखी। इसकी जानकारी उन्होंने गांव में आकर दी तो लोग मौके पर पहुंचें। दोनों कब्रिस्तान से चार-पांच कब्रें उखड़ी हुईं थीं, जिनमें शवों के कुछ अवशेष गायब थे।
 

ग्रामीणों ने बताया कि पैरों की ओर से कब्रों को उखाड़ा गया था और सिर के अवशेष गायब किए गए थे। ग्रामीणों ने सभी कब्रों को मिट्टी से ढक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना बोहला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक कब्रिस्तान से अनस पुत्र अबास, मसूद पत्नी महबूब, जुबैदा पत्नी निजामु व मल्लाहों के कब्रिस्तान में छह कब्र खोदी गईं। दो तीन के सिर गायब है। पुलिस केवल किसी जानवर के द्वारा कर उखाड़े जाने की बात कर रही है, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि कब्रों को पूरी तरह से उखाड़कर पहले बाहर निकल गया फिर उनके शवों से सिर गायब किए गए।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने निर्णय किया कि दोनों कब्रिस्तान में पहरा लगाया जाए। उसके बाद गांव के लोग रात के समय कब्रिस्तान में पहरा दे रहे हैं ताकि दोबारा कोई कब्रों के साथ छेड़छाड़ न कर सके।

वहीं, बृहस्पतिवार की रात में काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर कब्रिस्तान में पहरा दे रहे थे, जिसकी सूचना के बाद बोहला पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा और पुलिसकर्मी कब्रिस्तान पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली है। यह हो सकता है कि किसी जानवर में कब्र उखाड़ दी हो। इस घटना की जांच की जा रही है। गांव के लोगों से बातचीत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed