फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine and a half lakh voters will elect three MLAs in Baghpat

बागपत में तीन विधायकों को चुनेंगे साढ़े नौ लाख मतदाता

Wed, 05 Jan 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nine and a half lakh voters will elect three MLAs in Baghpat
पुनरीक्षण अभियान में तीस हजार मतदाताओं की संख्या में इजाफा, निर्वाचन विभाग ने अंतिम सूची का प्रकाशन किया
विज्ञापन

जिले में मतदान के लिए 1047 मतदेय स्थल व 522 मतदान केंद्र बनाए, सबसे अधिक वोटर छपरौली सीट पर डालेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिसमें जिले में तीस हजार वोटर बढ़े हैं जो किसी भी सीट पर फैसला बदल सकते हैं। अब जिले में तीन विधायकों को साढ़े नौ लाख मतदाता चुनेंगे। ये मतदाता 1047 मतदेय स्थल व 522 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। वहीं सबसे अधिक वोटर छपरौली विधानसभा क्षेत्र में वोट डालेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए बुधवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची जारी कर दी गई। एक माह से अधिक चले अभियान में तीस हजार 609 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 16 हजार 777 पुरुष व 13 हजार 824 महिला वोटर हैं। इनमें कुछ मतदाताओं ने अपना विधानसभा क्षेत्र भी बदलवाया है तो किसी ने अपना नाम व अन्य जानकारी दुरुस्त कराई है। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। अब जिले में नौ लाख 47 हजार 256 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

लिंगानुपात 815 हुआ
जिले में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में लिंगानुपात 780 था। जबकि अब मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद लिंगानुपात बढक़र 815 हो गया है। इस तरह से लिंगानुपात 35 तक बढ़ा है। वहीं, मतदाता पुनरीक्षण में 10 हजार 802 युवा मतदाता बढ़े हैं। ये पहली बार मत डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस वोट 8811
जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 11509 वोटर हैं। इनके अतिरिक्त दिव्यांग वोटर 6117 हैं। इनमें विधानसभा छपरौली में 2017, बड़ौत में 1735, बागपत में 2265 हैं। इस तरह सर्विस वोटर 8811 हैं, जिनमें छपरौली विधानसभा क्षेत्र में 3,768, बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में 2737 व विधानसभा बागपत क्षेत्र में 2306 वोटर हैं।
जिले में 17482 मत काटे गए
जिले में 17 हजार 482 वोट काटे गए हैं। इनमें किसी की मौत हो चुकी है तो कोई यहां से बाहर चला गया है। इनमें पुरुष 9348, महिला 8131, तीन अन्य वोटर हैं। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में 4996 वोट काटे गए हैं। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में 4888 व बागपत विधानसभा क्षेत्र में 7598 मतदाताओं के वोट कटे हैं।

समस्या के निस्तारण को यहां करें फोन
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि किसी मतदाता को विधानसभा मतदाता सूची व अन्य समस्या होती है तो वह 1950 पर कॉल करके समस्या बता सकता है। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम 0121-2222870 पर भी सूचना दे सकते हैं।
विधानसभा क्षेत्र महिला पुरुष मंगलामुखी कुल
छपरौली 148619 184455 04 333078
बड़ौत 134998 165804 13 300815
बागपत 141857 171478 25 313363
मतदान केंद्र व स्थल
विधानसभा स्थल केंद्र
बागपत 351 163
बड़ौत 328 154
छपरौली 368 205
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed