निकेश के हत्यारोपी रोहित का कोर्ट में सरेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर गांव के किसान रामेश्वर शर्मा का बेटा निकेश उर्फ निक्की 14 नवंबर की शाम कस्बा अमीनगर सराय में बाइक से गए थे। उसके बाद वापस घर नहीं लौटे थे। तलाश करने पर अगले दिन परिजनों को खेत में उनकी बाइक और जैकेट मिली थी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने गांव के युवक राहुल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर निकेश का 16 नवंबर की रात खेत से शव बरामद किया था। मृतक के परिजनों ने आरोपी युवक राहुल और उसके भाई रोहित पर निकेश का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
उसका भाई आरोपी रोहित फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी, लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। आरोपी रोहित ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष शरद तिजारा का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते ही आरोपी रोहित ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है।