फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NHM workers strike ends

मांगे माने जाने पर एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म

Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
NHM workers strike ends
कर्मचारियों की सात में चार मांगों पर बनी सहमति
विज्ञापन

जिले में छह दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर थे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वेतन विसंगति, बीमा पॉलिसी और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को एनएचएम कर्मियों ने सीएचसी व पीएचसी पर हड़ताल पर रहे। देर शाम कर्मचारियों की सात में चार मांगों को मानने पर हड़ताल समाप्त कर दी गई।

एनएचएम कर्मी मांगों को लेकर पिछले सात दिन से हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। सबसे अधिक असर कोरोना रोधी टीकाकरण पर पड़ रहा था। अस्पताल में तीमारदारों को अपने आप स्ट्रेचर लेकर मरीजों को ले जाने को विवश होना पड़ रहा था। सोमवार को धारा 144 लागू होने के कारण कर्मचारियों ने सीएचसी व पीएचसी पर रहकर हड़ताल की। देर शाम प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। कोर कमेटी के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को मिशन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रमान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की अपर मुख्य सचिव से मांगों को लेकर वार्ता हुई थी। इसमें अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, रिक्त स्थानों पर स्थानांतरण, बीमा पॉलिसी व आउटसोर्सिंग अंतर्गत कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के समायोजन पर सहमति बन गई है। इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed