फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NHAI will make a plan for bypass in Baraut and flyover in Baghpat

Baghpat News: बड़ौत में बाईपास और बागपत में फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई बनाएगा योजना

Thu, 18 Jul 2024 04:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 18 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
NHAI will make a plan for bypass in Baraut and flyover in Baghpat
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से गुजरते वाहन। संवाद
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर फ्लाईओवर और बड़ौत में बाईपास की कार्य योजना को एनएचएआई तैयार करेगा। यहां बाईपास व फ्लाईओवर की काफी समय से मांग उठ रही थी और इसको देखते हुए ही सांसद के पत्र को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्रालय को भेजकर कार्रवाई शुरू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर व मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर आकर मिलते हैं। इस तरह राष्ट्र वंदना चौक से दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के वाहन होकर गुजरते हैं। इससे यहां कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए ही यहां दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ही बड़ौत में भी दिल्ली बस स्टैंड पर वाहन काफी रहते हैं और वहां भी जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों को बड़ौत के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए बड़ौत में बाईपास की मांग की जा रही है, जिससे बड़ौत से पहले ही बाईपास से होते हुए बावली की तरफ वाहन निकाले जा सके। इन मांग को लेकर सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के अनुसार उनके पत्र को अग्रिम कार्रवाई के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने मंत्रालय को भेज दिया है। इसके साथ ही कहा गया है कि एनएचएआई से इसकी कार्ययोजना तैयार कराई जाए। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह यहां के वाहन चालकों को काफी फायदा मिल सकता है।
- दुकानदारों ने बताया फ्लाईओवर को नुकसानदायक
बागपत में राष्ट्र वंदना चौक ही मुख्य चौराहा और उसके आसपास ही अधिकतर बाजार है। यहां फ्लाईओवर का जहां वाहन चालकों को फायदा होगा, वहीं दुकानदार इसे नुकसानदायक बता रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यहां अभी फ्लाईओवर की इतनी ज्यादा जरूरत नहीं है। अन्य जगह के लोग रुककर बाजार में आते हैं, वह नुकसान यहां के दुकानदारों को होगा।
- यहां कई बार जाम की स्थिति हो जाती है। उसको देखते हुए फ्लाईओवर बनने से फायदा होगा। वाहन चालकों को चौक पर ज्यादा समय नहीं लगेगा और वह आसानी से यहां से निकल सकेंगे। - गुरदीप सोम, होटल संचालक बागपत
- यहां फ्लाईओवर की अभी ज्यादा जरूरत नहीं है। कई बार जाम की स्थिति हो जाती है, मगर वह जल्द ही खत्म हो जाता है। मगर फ्लाईओवर बनने से व्यापार पर काफी फर्क पड़ेगा। दुकानदारों को इसका काफी नुकसान होगा। - जिकरूर्रहमान, व्यापारी बागपत
बाईपास बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। क्योंकि यहां अभी तक दिल्ली बस स्टैंड के पास आना पड़ता है और यहां वाहनों का काफी जमावड़ा रहता है। बाईपास बनने से बड़ौत के बाहर से वाहन निकल जाएंगे। - आशीष तोमर, बड़ौत

बड़ौत में बाईपास बनने से दुकानदारों को कुछ नुकसान होगा। मगर वाहनों के जाम की समस्या भी खत्म होगी। क्योंकि यहां काफी बार जाम लग सकता है और उससे समस्या होती है। - आर्यन पंवार, व्यापारी बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed