फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Newly elected office bearers took oath of office and secrecy

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Fri, 04 Feb 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers took oath of office and secrecy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बार काउंसिल आफ यूपी के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने शपथ दिलाई।

खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 25 जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें रामेश्वरदयाल पंवार अध्यक्ष और नवीन त्यागी महामंत्री चुने गए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरदार सिंह यादव, सहसचिव पद पर अनीता शर्मा, वरिष्ठ सदस्य पद पर राकेश कौशिक ने, कनिष्ठ सदस्य पद पर मोहित यादव ने विजय प्राप्त की थी। एक-एक ही नामांकन पत्र जमा किए जाने के कारण कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश यादव को, पुस्तकालय मंत्री पद पर परमजीत धामा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार त्यागी एडवोकेट निर्विरोध विजयी घोषित किया गया था। शुक्रवार को बार हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ यूपी के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट जयेश शर्मा ने किया। इस दौरान सब रजिस्ट्रार मोहम्मद मुस्तफा, चुनाव अधिकारी एडवोकेट दयानंद शर्मा, जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री नरेंद्र बंसल, नरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, रविकांत भारद्वाज, गगन गौड़, राकेश धामा, लोकेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed