फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Newborn death after delivery in CHC, uproar

सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामा

Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Newborn death after delivery in CHC, uproar
सीएचसी अधीक्षक ने जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बा स्थित सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएचसी अधीक्षक ने जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा करने वालों को शांत किया।

क्षेत्र के गांव बासौली निवासी सोनिया को बुधवार की शाम प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। शाम को करीब सवा आठ बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस दौरान सीएचसी के स्टाफ के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। मामले की सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक अन्य डॉक्टर सीएचसी में पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सभी जानकारियां जुटाई। चिकित्सकों ने लापरवाही की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार को समझाकर मामला शांत कराया। परिजन संतुष्ट होकर कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए मृतक बच्चे के शव को अपने घर ले गए। सीएचसी अधीक्षक अरविंद मलिक ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। जिसकी लापरवाही सामने आएगी उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed