{"_id":"67f02cc3817d12976e0184a9","slug":"new-finance-announcednow-it-will-be-easier-for-farmers-to-deal-with-inflation-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129188-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नया वित्तमान घोषित...महंगाई से निपटने में किसानों की राह अब होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नया वित्तमान घोषित...महंगाई से निपटने में किसानों की राह अब होगी आसान
Sat, 05 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला स्तरीय तकनीकी समिति ने नया वित्तमान घोषित कर दिया है। इससे अब नए वित्त वर्ष में महंगाई से निपटने में 1.34 लाख किसानों को फसलों के उत्पादन के लिए पांच से 12 प्रतिशत ज्यादा कर्ज मिलेगा। गाय एवं भैंस खरीदने के लिए दोगुना कर्ज मिलेगा।
किसानों को बैंकों से चार प्रतिशत व सहकारिता से तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेतीबाड़ी के लिए कर्ज दिया जाता है। डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति ने नया वित्तमान यानी कृषि कर्ज सीमा का निर्धारण करके लागू किया है।
प्रति हेक्टेयर धान फसल में 12 हजार रुपये, गेहूं फसल के लिए 7365 रुपये, आलू उत्पादन के लिए 9672 रुपये, तिलहन उत्पादन के लिए 4020 रुपये, दलहन उत्पादन के लिए 3250 रुपये कर्ज ज्यादा मिलेगा।
विज्ञापन
पिछली साल के मुकाबले प्रति हेक्टेयर सब्जियों का उत्पादन करने के लिए 4270 रुपये, आम के बाग के लिए 4650 रुपये ज्यादा कर्ज मिलेगा। भैंस खरीद के लिए 36 हजार रुपये तथा गाय खरीदने के लिए 31 हजार रुपये ज्यादा कर्ज मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि नया वित्तमान लागू हो गया है। अब उसके आधार पर बैंकों से कर्ज मिलेगा।