फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New bottle, old wine: Former Chief Minister spoke on Delhi CM, said- Akhilesh is pained by bulldozers action

बोतल नई शराब पुरानी: दिल्ली की CM पर ये क्या बोल गए पूर्व सीएम, कहा-गुंडों पर बुलडोजर चलने का अखिलेश को दर्द

Thu, 19 Sep 2024 01:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

भाजपा के सदस्यता अभियान मे बागपत पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा। वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल और वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
New bottle, old wine: Former Chief Minister spoke on Delhi CM, said- Akhilesh is pained by bulldozers action
त्रिवेंद्र रावत व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के सदस्यता अभियान मे बागपत पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जम्मू कश्मीर मे एक फेज का कल मतदान हो गया है। हरियाणा में अभी अक्तूबर में चुनाव होना है। पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ जीतने के लिए काम कर रही है। हम वहां पर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन


वन नेशन, वन इलेक्शन के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन का चुनाव निर्धारित समय पर होता है लेकिन हमने आज तक नहीं सुना कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा और राजनीतिक संगठन में कभी चुनाव हुए हैं। सपा में तो लीडरशिप थोप दी जाती है। यहां कार्यकर्ता अपना लीडर चुनते हैं। अखिलेश को इस तरह का उपदेश देने की कोई आवश्यकता नहीं और न वह इसकी योग्यता रखते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: धान की फसल को भारी नुकसान, स्कूल बंद, आज भी बारिश के आसार, देखें-कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की देखें समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है। गुंडों पर बुलडोजर चल रहा है, अखिलेश को दर्द हो रहा है। उस दर्द को हम स्वाभाविक मानते हैं। अस्वभाविक नहीं मानते हैं।

कहा कि मैं समझता हूं कि सीएम योगी ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया है, जिस तरह से उन्होंने उत्तर प्रदेश को आज विकास की गति प्रदान की है।  
उत्तर प्रदेश को इस तरह के शासन व्यवस्था की आवश्यकता है। उसे आवश्यकता को सीएम ने पूरा किया है। जितने भी गुंडे बदमाश हैं उनको तो रौंदा ही जाना चाहिए। वही भाषा समझते हैं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से संबधित सवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है। मजबूरी है, केजरीवाल यह समझ गए हैं, अब वह कानून के शिकंजे से बचकर निकलने वाले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है, लेकिन इस्तीफा देने से कुछ नहीं होता। जिसको उन्होंने नया कैंडिडेट बनाया है मुख्यमंत्री का, वही बात है बोतल नयी है, शराब पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed