फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Netaji threatens Lekhpal, video goes viral

नेताजी ने लेखपाल को धमकाया, वीडियो वायरल

Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Netaji threatens Lekhpal, video goes viral
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील के एक लेखपाल को एक नेता द्वारा धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खेकड़ा तहसील के लेखपाल विजय कुमार का है। इसमें विजय अपने आफिस में कार्य करते नजर आ रहे है। इसी दौरान उनके पास एक युवक पहुंचा और लेखपाल को कोई कार्य को करने के लिए कहा। लेखपाल ने उसे अनैतिक कार्य बताते हुए करने से मना कर दिया। इससे युवक आक्रोशित हो उठा और लेखपाल से अभद्रता करते हुए भुगत लेने की धमकी दी। वहां मौजूद दूसरे लेखपाल ने इस मामले की वीडियो बना ली। पीड़ित लेखपाल का कहना है कि धमकी देने वाला युवक शिवसेना किसान मोर्चा का पदाधिकारी है। वह अनुचित रूप में सिजरे की रिपोर्ट मांग रहा था। मना करने पर अभद्रता करने लगा और भुगत लेने की धमकी दी। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि यह मामला कई दिन पुराना है। मामला उनके संज्ञान में आने से पूर्व ही युवक ने लेखपाल से माफी मांगते हुए समझौता कर लिया था। इसलिए आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed