फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Netaji Subhash Chandra Bose's 124th birth anniversary celebrated with pomp

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती धूमधाम से मनाई

Thu, 23 Jan 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose's 124th birth anniversary celebrated with pomp
क्षेत्र के गांव सांकरौद मे सुभाषचंद्रबोस की जयंती पर तिरंगा यात्रा मे शामिल ग्रामीण। - फोटो : KAHKRA
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती धूमधाम से मनाई
विज्ञापन

बड़ौत। नगर की शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को नेताजी सुुभाषचंद्र बोस की 124वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रों ने सुभाष चंद्र बोस की रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों व अतिथियों को सम्मानित किया। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मांउट लिटरा स्कूल मेें नेताजी की जंयती पर चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी व ओपी शर्मा ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। रविंद्र पंवार, विक्की, रोबिन, रूपाली कल्पना का योगदान रहा। एससी बोस विद्यापीठ में नेताजी की जंयती मनायी गयी। अध्यक्षता सीताराम ने व संचालन डॉ. रवि शास्त्री ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, रामपाल सिंह, नरेंद्र तोमर, सभासद योगेश तोमर, कांति प्रधान रश्मि, प्रीति, रीतु, प्रिया शामिल रहे। जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल मेें बोस की जयंती पर नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। इस अवसर पर विनोद कुमार जैन एडवोकेट, राकेश गुप्ता, आनन्द जैन, अनुराग जैन, विजयपाल सिंह शामिल रहे। उधर डायट परिसर में भी बोस की जयंती मनायी गयी। डायट प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गिल, अभिषेक दीक्षित, उप प्राचार्या अनुराधा शर्मा, वरुण, राजेश, जय सिंह यादव, मुक्तेश्वर शर्मा, गीता शर्मा शामिल रहे। वहीं हिंदू जागरण मंच ने भी नेताजी की जयंती मनाई। इस मौके पर ने युवा वाहिनी के प्रांत मंत्री अंकित बडोली, नितिन जैन, जयकुमार, श्योवीर सिंह, हरेंद्र, अजय, रकम, सुनील मान, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed