फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Net speed slow, paper scanning problem

Baghpat News: नेट की गति धीमी, पेपर स्कैन करने में हुई परेशानी

Sat, 10 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Net speed slow, paper scanning problem
बागपत में निपुण परीक्षा में भाग लेते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले के परिषदीय स्कूलों में शनिवार को हुई निपुण परीक्षा में नेट की धीमी गति बाधा बन गई। परीक्षा में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ा दी। नेट धीमा चलने के लिए पेपर स्कैन करने में परेशानी हुई और पोर्टल पर छात्रों का ब्योरा अपडेट होने के बावजूद प्रदर्शित नहीं हुआ। सातवीं के पेपर में सवाल गलत होने के कारण शिक्षक और छात्र-छात्राएं प्रश्न को लेकर उलझ गए। जिसके कारण दो बजे के बजाए चार बजे तक परीक्षा संपन्न हो सकी।
विज्ञापन

छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस बार परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओएमआर सीट पर निपुण परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा से पूर्व परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को ब्योरा पोर्टल पर अपडेट कराया था।
विज्ञापन

शनिवार को हुई परीक्षा में नेट शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बना रहा। नेट की गति धीमी होने के कारण शिक्षकों को पेपर स्कैन करने में परेशानी हुई। पेपर स्कैन न होने के कारण छात्र-छात्राओं को पेपर हल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। नेट की धीमी गति के कारण पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का ब्योरा अपडेट होने के बावजूद छात्रों का ब्यौरा प्रदर्शित होने में भी परेशानी हुई। सातवीं कक्षा के पेपर में प्रश्न नंबर छह का उत्तर गलत होने पर शिक्षक और छात्र उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

530 विद्यालयों में 71521 हजार छात्रों ने दी निपुण परीक्षा
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को 530 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आयोजन कराया। परीक्षा में 51521 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने पहली बार ओएमआर सीट पर परीक्षा दी। जिले के 530 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में 84142 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हैं। शनिवार को छात्र-छात्राओं की ओएमआर सीट पर निपुण परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 71 हजार पांच सौ 21 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 12 हजार छह 21 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। संवाद

-----
कोट...
- परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को निपुण परीक्षा शांतिपूर्ण कराई गई। परीक्षा में नेट धीमा चलने से पेपर स्कैन करने और छात्रों का ब्यौरा प्रदर्शित होने में थोड़ी परेशानी आई। जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने स्कूल में पहुंचकर परेशानी का समाधान कराया। - पुष्पेंद्र कुमार, खंड शिक्षाधिकारी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed