फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither sanitization nor investigation in villages

मौत के आंकडे बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 06 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Neither sanitization nor investigation in villages
बड़ौत। क्षेत्र के गांवों में आए दिन हो रही मौतों से ग्रामीण भयभीत हैं। ऐसे में गांवों में कैंप लगाकर जांच एवं दवा वितरण तो दूर हाइपोक्लोराइट का भी छिड़काव तक नहीं कराया जा रहा है। जिससे संक्रमण के फैलाव का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, संक्रमित मिलने के बाद भी न तो इलाके को हॉटस्पाट घोषित किया जा रहा और न ही आवागमन पर रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मोहित मुखिया, रवींद्र, नरेंद्र, अमित कुमार, जयपाल का कहना है कि निरपुड़ा, दाहा, बामनौली, दोघट, पुसार, आदमपुर, टीकरी, ईदरीशपुर, गांगनौली, थल, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौली, मलकपुर, बावली, रमाला, किरठल, राजपुर खामपुर आदि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गत एक सप्ताह में बुखार व कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में मौत हो चुकी हैं। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद गांव को सैनिटाइज नहीं कराया गया। मौत के बढ़ रहे आंकड़ों के बावजूद राहत बचाव को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। एसडीएम एवं खंड विकास अधिकारी से गांव को सैनिटाइज कराने एवं कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ दवा वितरण की मांग की। हालांकि स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में दवा वितरण के साथ सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों से घरों में रहने की अपील
एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, गांवों में दवा का छिड़काव करने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देशित किया जा च़ुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर में रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग रख रहा नजर
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि इस समय गांवों में बुखार, जुकाम व खांसी के रोगियों की पहचान के लिए अभियान जारी है। यह नौ मई तक चलेगा। गांवों में सैनिटाजेशन की जिम्मेदारी ब्लॉक अफसरों की है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग गांवों में नजर रखे हुए है। मरीजों को दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed