फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither merge nor pain, one doctor on 40 villages

... न मर्ज न मिटे दर्द, 40 गांव पर एक डाक्टर

Wed, 03 Aug 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Neither merge nor pain, one doctor on 40 villages
न मर्ज मिटे न दर्द, 40 गांव पर एक डाक्टर
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। भले ही प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन स्थिति बिल्कुल इसके विपरीत है। सीएचसी पर पिछले नौ माह से तैनात एक मात्र चिकित्साधिकारी के भरोसे 40 गांवों के मरीज हैं। सीएचसी अधीक्षक द्वारा सीएमओ को पत्र भेजे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका सीधा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
सीएचसी से मलकपुर, जौनमाना, ढिकाना, लोयन, सिनौली, लुहारी, कोताना, जागोस, बोहला, चौबली, राजपुर, बड़ौली, बड़का, अलावलपुर, ईदरीशपुर समेत 40 गांव व बड़ौत शहर जुड़ा हुआ है। लेकिन यहां पर तैनात तीन चिकित्साधिकारियों का यहां से दूसरी जगह स्थानांतरण हो गया, अब एक मात्र चिकित्साधिकारी राजीव त्यागी के भरोसे सैकड़ों मरीजों का इलाज है,। नौ माह से यहां पर आने वाले मरीज परेशान हैं। ऐसी स्थिति में अब मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। आलम यह है कि पहले मरीजों को घंटों लाइन में लगकर पर्चियां बनवानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

ये बोले मरीज----
- मरीज राजेंद्र ने बताया कि सीएचसी पर अन्य चिकित्साधिकारियों की भी तैनानी होनी चाहिए। प्रतिदिन यहां पर सैकड़ों मरीज आते हैं, लेकिन चिकित्साधिकारियों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल ने बताया कि अक्सर बीमारी के चलते सीएचसी पर आता रहता है, लेकिन डाक्टरों की कमी के कारण परेशानी हो रही है।
- ये बोले सीएचसी अधीक्षक
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि नौ माह से सीएचसी पर एकमात्र चिकित्साधिकारी तैनात है, हालांकि इमरजेंसी आने पर वह स्वयं भी मरीज को देखते हैं। यहां पर चार चिकित्साधिकारियों की नियुक्त करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed