फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither got plot nor money, mind is helpless

Baghpat News: न प्लॉट मिला और न ही धन, बेबस है मन

Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Neither got plot nor money, mind is helpless
बड़ौत। संपत्ति बढ़ाने की कोशिश में नगर के 80 से अधिक लोग कंगाल होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। अब उनके पास न तो प्लॉट है और न ही धन।
विज्ञापन

सस्ते प्लॉट दिलाने का झांसा देकर नगर के एक डीलर ने मोहल्ला लक्ष्मीनगर सराय रोड पर जमीन बताकर उनसे करोड़ों की ठगी कर ली। बाद में दबाव बना तो उक्त प्रॉपटी डीलर ने कुछ लोगों को रुपयों के बदले चेक थमा दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। पीड़ितों ने प्रॉपटी डीलर के घर जाकर शिकायत की तो उन्हें धमकी मिलने लगी। फिलहाल पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उधर मामला उजागर होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच में जुट गया है।
केस नंबर एक-----
ठगी का पहली शिकार बनी देवनगर निवासी और इंडियन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या बीना पत्नी विजयानंद। उन्होंने बताया कि नगर की गुराना रोड निवासी एक एजेंट ने मोहल्ला लक्ष्मीनगर सराय रोड पर कृषि भूमि दिखाई और कहा कि बड़का रोड निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर इसमें प्लाट काट रहा है। एजेंट के झांसे में आकर उन्होंने 800 वर्ग गज का प्लॉट बुक कर लिया। एडवांस 3.60 लाख रुपये प्रापर्टी डीलर को दे दिए। इसकी रसीद भी दी गई। इसी तरह करीबन 26 लाख रुपये कैश दे दिए गए। मगर, आज तक न तो प्लॉट उनका हुआ है और न ही उनके रुपये लौटाए गए।
विज्ञापन

केस नंबर दो--
नगर निवासी इलियास ने बताया कि मंडी के निकट ही उसे 13 सौ गज जमीन बेची गई। उसने एडवांस में 13 लाख रुपये दिए। उसकी रसीद मिल गई। बाद में 33 लाख रुपये और दे दिए। उसने बैनामा कराने को कहा तो वह टाल-मटोल करता रहा। उन्होंने जमीन की जांच कराई तो वह दूसरे के नाम निकली। अब उसके पास न तो जमीन बची और न ही रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन---- हिलवाड़ी निवासी रमेश ने बताया कि उक्त प्रॉपर्टी डीलर ने 625 गज जमीन उसे बेची थी। इसका 18 लाख रुपये का बयाना दे दिया था। उसे बैनामा नहीं दिया गया। दबाव बनाया तो उसे 12 लाख रुपये के चेक दे दिए। शेष रुपये बाद में देने की बात हुई। न तो शेष रुपये ही दिए और चेक भी बाउंस हो गया। ये तो मात्र तीन उदाहरण है, आरोपी प्रॉपटी डीलर ने इसी तरह करीब 80 लोगों से ठगी की गई है।

खंगाले जाएंगे पूर्व में दर्ज हुए मुकदमे
इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। फिर भी कोतवाली में पूर्व में हुए दर्ज मुकदमों में खंगाला जाएगा। जांच के बाद आरोपी प्रॉपटी डीलर को गिरफ्तार किया जाएगा और लोगों को उनकी धनराशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

सीओ और कोतवाल से कराई जाएगी जांच
एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने के लिए सीओ से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed