{"_id":"5fa842fb8ebc3e9bda537fa7","slug":"neha-became-nusrat-took-seven-rounds-with-rahul-baghpat-news-mrt510130119","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा गौरीपुर की नुसरत बनीं नेहा, राहुल के साथ लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवाड़ा गौरीपुर की नुसरत बनीं नेहा, राहुल के साथ लिए फेरे
विज्ञापन
नुसरत बनीं नेहा, राहुल के साथ लिए सात फेरे
धर्म परिवर्तन कर किया विवाह, कोर्ट में बयान दर्ज कराए, राहुल के साथ जाने की मिली इजाजत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निवाड़ा गौरीपुर से संदिग्ध हालात में लापता चल रही नुसरत ने धर्म परिवर्तन कर लिया। नेहा बनकर उसने मेरठ के राहुल शर्मा के साथ विवाह कर लिया। एसडीएम कोर्ट में बयान कराने के दौरान नेहा ने राहुल के साथ जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसे राहुल के साथ भेज दिया गया।
निवाड़ा गौरीपुर निवासी नुसरत 19 अक्तूबर को जिला संयुक्त अस्पताल में दवाई लेने गई थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। उसके परिवार ने 20 अक्तूबर को बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को नुसरत ने अपने अधिवक्ता विजय शर्मा के माध्यम से कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना है कि परिवार वालों ने उसकी शादी दो जून को निवाड़ा गौरीपुर के युवक सुहैब के साथ जबरदस्ती कर दी थी। शादी के बाद ही उसने सुहैब से कहा था कि वह तीन तलाक देकर अलग हो जाए, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह घर से दवाई लेने के लिए मेरठ स्थित रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राहुल शर्मा के पास चली गई थी। उसने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में राहुल से शादी कर ली और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। रविवार को एसआई सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम कोर्ट में नुसरत उर्फ नेहा के बयान दर्ज कराए। नेहा ने राहुल शर्मा के साथ जाने की इच्छा जताई, जिस पर उसे इजाजत मिल गई। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। अधिवक्ता विजय शर्मा ने बताया कि नुसरत ने धर्म परिवर्तन कर लिया है, अब उसने नया नाम नेहा रख लिया है। वह मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली है।
परिवार ने मनाया, लेकिन नुसरत नहीं मानी
नुसरत उर्फ नेहा के परिवार के सदस्य तहसील पहुंचे और उसे मनाने का प्रयास किया। लेकिन नेहा ने कहा कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। अब वह अपनी मर्जी से राहुल के साथ रहेगी।